विधानसभा का बदलेगा नजारा- शिवपाल होंगे नेता प्रतिपक्ष!

विधानसभा का बदलेगा नजारा- शिवपाल होंगे नेता प्रतिपक्ष!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए लोकसभा के उपचुनाव के माध्यम से चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव के नजदीक आने के बाद अब विधानसभा के भीतर का नजारा बदलने के आसार लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है।

मंगलवार को राजधानी के राजनैतिक गलियारों में यह बात तेजी के साथ फैल रही है कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के बहाने एक दूसरे के नजदीक आए चाचा भतीजे की जोड़ी अब अपना रंग दिखाते नजर आएगी।

बताया जा रहा है कि मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के बहाने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के नजदीक आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव को उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है।

यदि राजनैतिक गलियारों में चल रही यह बात सही साबित होती है तो विधानसभा के भीतर अब नया नजारा देखने को मिलेगा, क्योंकि शिवपाल सिंह यादव वरिष्ठ नेताओं में शामिल है और वह इस बात को भी अच्छी तरह जानते हैं कि अपनी और पार्टी की बात को किस तरह से विधानसभा में रखना है।

epmty
epmty
Top