मंत्रियों से लिए जाएंगे पद-भाजपा संगठन में होंगे बड़े बदलाव

मंत्रियों से लिए जाएंगे पद-भाजपा संगठन में होंगे बड़े बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी में सांगठनिक पद संभाले मंत्रियों से संगठन के पद वापस लेकर उन्हें केवल एक ही जिम्मेदारी का बोझ उठाने दिया जाएगा। मंत्रियों के पद से इस्तीफे के बाद संगठन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी के भीतर एक व्यक्ति एक पद की परंपरा रही है। लेकिन मौजूदा समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में कई मंत्री ऐसे भी हैं जिनके पास भारतीय जनता पार्टी के संगठन के बडे बडे पद है। ऐसे लोगों में शामिल कैबीनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद अब वापस लिया जाएगा।

मंत्री जेपीएस राठौर को भी प्रदेश महामंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने वाले एके शर्मा को भी अब प्रदेश उपाध्यक्ष का पद पर छोड़ना पड़ेगा। इसी तरह प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ परिवहन मंत्री का पद संभालने दयाशंकर सिंह को भी अब संगठन का छोड़ना पड़ेगा।

मंत्रियों के संगठन पद छोड़ने के बाद उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के संगठन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से हाल ही में पिछले दिनों पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की कमान संभालने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने मंत्री पद से बीते दिनों राजधानी लखनऊ पहुचते ही इस्तीफा दे दिया है।

epmty
epmty
Top