विधानसभा चुनाव में संगठन की राय होगी सबसे महत्वपूर्ण-प्रियंका

विधानसभा चुनाव में संगठन की राय होगी सबसे महत्वपूर्ण-प्रियंका

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा है कि संगठन निर्माण का काम सबसे महत्वपूर्ण है।पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन निर्माण के काम में मजबूती के साथ जुटे रहे।

शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के प्रयागराज और सुल्तानपुर में आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि संगठन निर्माण का काम किसी पार्टी के लिये सबसे महत्वपूर्ण है।

मजबूती के साथ पार्टी पदाधिकारी संगठन निर्माण के काम में जुटे रहे। उन्होंने कहा है कि आगामी वर्ष 2022 में होने जा रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में संगठन की राय ली जायेगी। क्योकि उनकी राय पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण होगी। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अभी से मेहनत के साथ अपने काम में जुटना होगा। उन्होंने बढ़ती महंगाई पर गहरी चिंता जताई और खेती किसानी के सवाल पर पदाधिकारियों के साथ आंदोलन की रणनीति बनाई।

उन्होंने कहा कि देश में डीजल, पेट्रोल और खाद्य तेलों के दामों के अलावा अन्य आवश्यक चीजों के दाम तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। जिसे लेकर जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बढ़ती महंगाई को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश में जोनवार पदाधिकारियों के प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें कांग्रेस के ब्लॉक, शहर, जिला और प्रदेशीय पदाधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

epmty
epmty
Top