तकिया कंबल लेकर पहुंचे MLA ने रात भर किया हंगामा- भीतर गुजारी रात

तकिया कंबल लेकर पहुंचे MLA ने रात भर किया हंगामा- भीतर गुजारी रात

बेंगलुरु। मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर तकिया कंबल साथ में लेकर पहुंचे कांग्रेस के विधायकों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए रात भर विधानसभा के भीतर हंगामा किया और पूरी रात वहीं पर गुजारी।

कर्नाटक विधानसभा में राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री के एस ईश्वराप्पा को बर्खास्त करने और राष्ट्रीय ध्वज को लेकर उनकी ओर से दिए गए बयान को लेकर उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा स्थगित होने के बाद कांग्रेस के नेता तकिया कंबल लेकर विधानसभा में पहुंच गए और विरोध जताते हुए रात भी वहीं पर ही गुजारी और रातभर वहां पर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगडे कागेरी और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने बाद में विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया से मुलाकात कर बातचीत की। इससे पहले विधानसभा के बाहर मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया ने भाजपा एवं संघ परिवार के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज का अनादर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे को तार्किक अंत तक ले जाने के लिए रात भर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया था। उल्लेखनीय है कि मंत्री ईश्वरप्पा ने हाल में दावा किया था कि भगवा ध्वज भविष्य में राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है और इसे लाल किले की प्राचीर पर फहराया जा सकता है। हालांकि उन्होंने कहा था कि तिरंगा अब राष्ट्रीय ध्वज है, और इसका सभी को सम्मान करना चाहिए। इससे पहले गुरुवार सुबह जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस सदस्य अपना विरोध जताने के लिए अध्यक्ष के आसन के निकट आ गये। कांग्रेस सदस्यों ने ईश्वरप्पा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारे लगाने शुरू कर दिये, उन्हें देशद्रोही कहा।

epmty
epmty
Top