मिनिस्टर ने भाजपा की बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच

मिनिस्टर ने भाजपा की बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

देहरादून। उत्तराखंड की महिला, बाल कल्याण और खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या शुक्रवार को टिहरी गढ़वाल प्रवास पर पहुंची। इस दौरान, वह भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

श्रीमती आर्य ने बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर -घर पहुँचाने पर बल दिया। उन्होंने आह्वान किया कि जिस प्रकार आप सभी ने पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार ब नाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वैसी भूमिका आप सभी आगे भी निभाएं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया जिनके निस्तारण के निर्देश मंत्री ने सम्बंधित अधिकारीयों को दूरभाष पर दिए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार सरलीकरण से समाधान और निस्तारण के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। सरकार की कोशिश है कि कोई भी समस्या सिर्फ समस्या ना बनी रहे बल्कि उसका समाधान हो,, किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकना ना पड़े। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान ना किए जाने को लेकर नाराजगी जताई और दूरभाष से संबंधित से बात कर, जनता की समस्याओं को एक हफ्ते में दूर करने के निर्देश दिए।

खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने अपने टिहरी प्रवास में पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा उनियाल व पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश डूयूडी के आवास पर कार्यकर्ताओ साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज पार्टी की सबसे बड़ी कड़ी कार्यकर्ता ही हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमें प्रदेश को आगे बढ़ाना है तो हमें कार्यकर्त्ता व जनता के बीच संवाद स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें कार्यकर्ताओ की भावनाओं और उनकी समस्या का समाधान करना आना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, ब्लॉक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा राणा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा परमवीर पंवार, जिला उपाध्यक्ष शिशपाल थपलियाल, कुलानंद चमोली सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top