गोद में बच्चा लिए युवक पर लाठीचार्ज कानून के राज का नहीं उदाहरण-वरूण

गोद में बच्चा लिए युवक पर लाठीचार्ज कानून के राज का नहीं उदाहरण-वरूण

लखनऊ। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कानपुर देहात में जिला अस्पताल के बाहर गोद में बच्चे को लिए युवक के ऊपर इंस्पेक्टर के लाठी बरसाने के मामले पर ट्वीट करते हुए कहा है कि भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं है। सशक्त कानून व्यवस्था उसे कहते हैं, जहां कानून का तो भय हो लेकिन पुलिस का नहीं।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने कानपुर देहात में जिला अस्पताल के बाहर गोद में बच्चे को लिए युवक पर इंस्पेक्टर द्वारा लाठी बरसाने के मामले पर ट्वीट करते हुए शासन प्रशासन पर करारा तंच कसा है। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सशक्त कानून व्यवस्था उसे कहा जाता है, जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को भी न्याय मिल सके। इस बात को न्याय नहीं कहा जाता, जहां न्याय मांगने वाले को न्याय के स्थान पर पुलिस के लाठीचार्ज जैसी बर्बरता का सामना करना पड़े। यह बहुत ही कष्ट दायक है। उन्होंने कहा है कि भयभीत समाज का होना कानून के राज का उदाहरण नहीं है। सशक्त कानून व्यवस्था उसे कहते हैं जहां कानून का भय हो, लेकिन पुलिस का नहीं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने बीते रविवार को ही 69000 सहायक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के ऊपर लाठीचार्ज का वीडियो ट्वीट किया था।

वीडियो ट्वीट करते हुए भाजपा सांसद वरुण गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार से सवाल करते हुए लिखा था कि यह बच्चे भी मां भारती के लाल है। इनकी बात मानना तो दूर कोई सुनने को तैयार नहीं है। इस पर भी इनके ऊपर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज। मुख्यमंत्री जी अपने दिल पर हाथ रखकर सोचिए कि अगर यह आपके बच्चे होते तो क्या इनके साथ यही व्यवहार किया जाता? सरकार के पास रिक्तियां भी हैं और योग्य अभ्यर्थी भी, तो भर्तियां क्यों नहीं?



epmty
epmty
Top