जमीन भी उपजाऊ, लोगों में योग्यता एवं काबिलियत भी-फिर विकसित क्यों नहीं?

जमीन भी उपजाऊ, लोगों में योग्यता एवं काबिलियत भी-फिर विकसित क्यों नहीं?

महराजगंज। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उनकी पार्टी धर्म एवं जाति की राजनीति नहीं बल्कि विकास की राजनीति करती है। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार की ओर से कुछ भी काम नहीं किया गया है। इसी वजह से उत्तर प्रदेश का किसान बदहाल है। आवारा पशु किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार के पास इसका कोई समाधान नहीं है। कांग्रेस की सरकार में आवारा पशुओं की देखभाल के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

शनिवार को पंचायत इंटर कॉलेज परतावल, फूलमनहा इंटर कॉलेज फरेंदा एवं महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज बुद्धनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के संबंध में मैं क्षेत्र के लोगों के साथ बातचीत करने आई हूं। चुनाव के दौरान आपने बहुत से नेताओं पर भाषण सुने होंगे, इसलिए आप सोचते हैं कि नेता आते हैं और बड़ी-बड़ी बातें करके चले जाते हैं। लेकिन आपको यह भी मालूम है कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है, नौजवानों की सबसे ज्यादा ऊर्जा उत्तर प्रदेश में है और हुनर बाज लोग भी इस प्रदेश में विद्यमान हैं। मेरे ख्याल से सबसे ज्यादा उपजाऊ जमीन उत्तर प्रदेश की है। इसका मतलब यह हुआ कि उत्तर प्रदेश में योग्यता बहुत है और काबिलियत भी लोगों में भरी है। लेकिन आपने यह नहीं सोचा है कि हमारा प्रदेश विकसित क्यों नहीं हो रहा है? किसी भी नौजवान को रोजगार नहीं मिला है। बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं, छोटे छोटे दुकानदारों एवं कारोबारियों की बहुत सी दिक्कतें हैं। जिनके निदान से उत्तर प्रदेश आगे बढ़ सकता था। यहां बहुत विकास की संभावना है। लेकिन आज यहां विकास के नाम पर कुछ भी नहीं है। सिर्फ बड़े-बड़े विज्ञापन हैं जिनके ऊपर भाजपा की ओर से करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। घोषणा पत्र में किए गए सारे वादे कांग्रेस की ओर से पूरे किए जाएंगे। समाज के हर वर्ग के हित के लिए कांग्रेस काम करेगी। नौजवानों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

epmty
epmty
Top