सरकार किसानों की बात सुनकर निकाले हल- राजभर

सरकार किसानों की बात सुनकर निकाले हल- राजभर

बस्ती। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार को किसानो की बात सुनकर उसका हल निकालना चाहिए। केन्द्र की मोदी सरकार जमींदारी प्रथा की तरह पूंजीपतियों के हाथ में खेती की कमान सौपना चाहती है लेकिन ऐसा नहीं हो पायेगा।

सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर ने पत्रकारो से बातचीत में कहा कि जो लोग किसानों के समर्थन मे आन्दोलन कर रहे हैं, वे पढ़े लिखे हैं। किसानों की समस्याओ को भारतीय जनता पार्टी की सरकार अनसुनी कर रही है। लाल किले पर खुले आम झण्डा फहराया गया। फहराने वाले की फोटो वायरल हो रही है लेकिन गिरफ्तारी अभी तक नही हुई है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के पास ईडी, बिजलेन्स तथा सीबीआई है फिर भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। जनता इनकी बातों को जान गयी है। उत्तर प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनाव मे भाजपा को पता चल जायेगा। जनता इस सरकार से पूरी तरह से परेशान हो गयी है।

सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव मे नौ दलों से गठबन्धन करके चुनाव लड़ेगी प्रत्याशियों का चयन सभी पार्टी मिल कर करेगी। आगामी चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाजवादी पार्टी का सफाया होगा।

वार्ता


epmty
epmty
Top