नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के साथ इस दल की टक्कर, यहां खिला कमल

नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के साथ इस दल की टक्कर, यहां खिला कमल

नई दिल्ली। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 44 जनपदों की 133 नगर निकाय की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। अब तक सामने आए रुझानों के मुताबिक कांग्रेस और बीजेपी के बीच चल रही टक्कर में भाजपा के आधा दर्जन नगर निगम के भीतर बढ़त हासिल किए हुए हैं। जबकि चार नगर निकाय में कांग्रेस भाजपा को हराने के प्रयासों में लगी हुई है। सिंगरौली में अधिकतर वार्ड में पार्षद के पद पर बढ़त बनाने के साथ मेयर पद पर आम आदमी पार्टी ने बढ़त हासिल कर सभी को चौंका दिया है।

मध्य प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में जिन सीटों पर पिछले दिनों मतदान हुआ था आज वहां की मतगणना की जा रही है। 44 जनपदों के 135 नगर निकाय चुनाव की मतगणना में 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

दोपहर बाद तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सतना, सागर में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के ऊपर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। उधर ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा और बुरहानपुर में कांग्रेस मेयर पद की रेस में भाजपा से आगे चल रही है। सिंगरौली में आम आदमी पार्टी की मेयर पद प्रत्याशी रानी अग्रवाल तकरीबन 3000 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं।

मतगणना केंद्रों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर दी हुई है। वह इसलिए कि चुनाव के प्रचार और प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

epmty
epmty
Top