मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा-गहमागहमी शुरू-भाजपा अध्यक्ष समेत कई रेस में

मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा-गहमागहमी शुरू-भाजपा अध्यक्ष समेत कई रेस में

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बातचीत के बाद मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। त्यागपत्र देने के बाद बिप्लब देब ने कहा है कि भाजपा नेतृत्व को वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी है। बताया जा रहा है कि अब नए मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माणिक साहा चल हैं। इसके अलावा डिप्टी सीएम का नाम भी चर्चाओं में तैर रहा है।

शनिवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सीएम पद से त्यागपत्र दिये जाने के बाद बिप्लब देब ने कहा है कि वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी भारतीय जनता पार्टी को करनी है। उन्होंने बताया कि इस बारे में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत भी हो चुकी है। लेकिन उधर बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ 1 दिन पहले हुई मुलाकात में इस बात को मुख्यमंत्री के सामने साफ कर दिया गया था कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में नए चेहरे के साथ मैदान में उतरना चाहती है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद से बिप्लब देब द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद अब त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माणिक साहा सबसे आगे चल रहे हैं। इसके अलावा डिप्टी सीएम जिश्नुदेब वर्मा डिप्टी सीएम की रेस में शामिल बताए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 के फरवरी महीने में त्रिपुरा में राज्य विधानसभा के चुनाव होने हैं। बिप्लब देब के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की ओर से भूपेंद्र यादव एवं विनोद तावडे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि आज रात 8.00 बजे विधायक दल की बैठक शुरू होगी इसमें नए मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा

epmty
epmty
Top