कश्मीर में टारगेट किलिंग से उबाल- जंतर मंतर पर जनाक्रोश रैली

कश्मीर में टारगेट किलिंग से उबाल- जंतर मंतर पर जनाक्रोश रैली

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने जंतर मंतर पर जन आक्रोश रैली निकालकर कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग की वारदातों पर गहरा रोष जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के ऊपर निशाना साधते हुए दावा किया है कि टारगेट किलिंग की वारदातों के चलते मौजूदा समय को घाटी के इतिहास का सबसे बुरा दौर माना जाएगा। उन्होंने कहा है कि कश्मीर में इन दिनों दहशत एवं आतंक का माहौल व्याप्त हो चला है।

रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की ओर से जन आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी रैली को संबोधित करने के लिए जंतर-मंतर पर पहुंचे हैं। जन आक्रोश रैली में अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ ही पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, संजय सिंह और अन्य विधायक भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करने में शामिल हुए हैं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार नारेबाजी की गई है।

प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल रही है। वर्ष 1990 का दौर घाटी में फिर से आ गया है। जम्मू कश्मीर में विकास और आतंक को रोकने की सरकार के पास कोई योजना नहीं है। जब भी घाटी में हत्या की वारदात होती है तो खबर आती है कि गृहमंत्री की ओर से राजधानी दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है।

उन्होंने कहा है कि बहुत हो गई है बैठकें, अब हमें कार्रवाई की आवश्यकता है। टारगेट किलिंग से पूरी तरह थर्राह उठा कश्मीर अब कार्रवाई चाहता है।

epmty
epmty
Top