विधान परिषद के नेता पद से स्वतंत्र देव ने दिया इस्तीफा- गहमागहमी शुरू

विधान परिषद के नेता पद से स्वतंत्र देव ने दिया इस्तीफा- गहमागहमी शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद के नेता सदन पद से इस्तीफा दे दिया है। 20 मई को नेता सदन बनाए गए स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह ली थी।

बुधवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता पद से स्वतंत्र देव सिंह ने त्यागपत्र दे दिया है। इसी साल की 20 मई को नेता सदन बनाए गए राज्य के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के स्थान पर नेता सदन का पद प्राप्त किया था।

बुधवार को विधान परिषद नेता सदन पद से इस्तीफा देने वाले स्वतंत्र देव सिंह ने इससे पहले पिछले महीने 27 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं नेता सदर पद से त्यागपत्र देने के बाद स्वतंत्र देव सिंह अब केवल योगी आदित्यनाथ सरकार में जल शक्ति मंत्री रह गए हैं।

epmty
epmty
Top