स्वामी प्रसाद ने किया नई पार्टी की लॉन्चिंग का ऐलान- मौर्य ने बीजेपी..

स्वामी प्रसाद ने किया नई पार्टी की लॉन्चिंग का ऐलान- मौर्य ने बीजेपी..

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की संख्या में एक और पार्टी की बढ़ोतरी करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से अपनी नई पार्टी की लॉन्चिंग का ऐलान करते हुए भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऊपर हमलावर होते हुए कहा है कि यह दोनों ही संगठन देश को हिंदू एवं मुसलमान में बांटने का काम कर रहे हैं।

बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से पिछले दिनों इस्तीफा देने वाले पूर्व भगवाधारी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने नए राजनीतिक दल के गठन का ऐलान कर दिया है।

राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है।

इस मौके पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारत देश की संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है और धर्म की दुहाई में देते हुए सत्ता में बैठे भूखे भेड़िए आज इंसानियत का कत्लेआम कर रहे हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का इतिहास रहा है कि इस देश की आजादी में उनके परिवार और कुनबे का कोई व्यक्ति हिस्सेदार नहीं रहा है। इसलिए इन दोनों को देश से कोई सरोकार नहीं है।

epmty
epmty
Top