कांग्रेस की निलंबित नेता ने ढूंढा दूसरा घर- बीजेपी में हो रही शामिल

कांग्रेस की निलंबित नेता ने ढूंढा दूसरा घर- बीजेपी में हो रही शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस से निलंबित की गई पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने नया ठिकाना ढूंढते हुए भगवा चोला धारण करने का फैसला लिया है। कांग्रेस से निलंबित की गई नेता आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही है।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री निवास बीवी पर मानसिक शोषण एवं भेदभाव का आरोप लगाने की वजह से असम प्रदेश की युवा कांग्रेस अध्यक्ष रही डॉक्टर अंगकिता दत्त को पार्टी द्वारा निलंबित कर दिया गया था।

22 अप्रैल 2023 को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए निलंबित की गई कांग्रेस की नेता उसी दिन से नया ठिकाना ढूंढ रही थी।

अब डॉक्टर अंगकिता दत्त ने नया घर ढूंढते हुए भगवा चोला धारण करने का फैसला लिया है। जिसके चलते वह पूर्व विधायक बिस्मिता को गई के साथ आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही है।

Next Story
epmty
epmty
Top