12 को आयेंगे सुनील बंसल, मंत्री कपिलदेव ने तैयारियों पर की चर्चा

12 को आयेंगे सुनील बंसल, मंत्री कपिलदेव ने तैयारियों पर की चर्चा

मुजफ्फरनगर। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर विकास कार्यों को लेकर आगामी 12 मार्च को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के आगमन की तैयारियों पर चर्चा की।

भोपा रोड स्थित वृंदावन गार्डन में नगर विधायक व व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री कपिल देव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले 4 वर्षों में प्रदेश के अंदर सुरक्षित, अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के शानदार 4 वर्षों में प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों एवं आत्मनिर्भता की ओर तीव्र गति से अग्रसर उत्तर प्रदेश पर चर्चा को लेकर आगामी 12 मार्च को प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री विजय कश्यप, जिला प्रभारी डॉ चंद्रमोहन की उपस्थिति में एक विशाल गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। मंत्री कपिल देव ने बताया कि इसके साथ ही विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने पर क्षेत्रीय जनता का आभार भी व्यक्त किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, डॉ देशबंधु तोमर, विपुल भटनागर, प्रवीण हुंडई, कुशपुरी, चंद्रपाल, मंडल अध्यक्ष राजेश पराशर, रोहित तायल, कपिल त्यागी, हरेंद्र पाल, तरुण पाल, डॉ. दल सिंह वर्मा, सुरेश चाचा आदि उपस्थित रहे।



epmty
epmty
Top