गर्मी चर्बी पर नहीं बल्कि भर्ती पर हो बात- युवा परिवर्तन को तैयार

गर्मी चर्बी पर नहीं बल्कि भर्ती पर हो बात- युवा परिवर्तन को तैयार

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव के प्रथम चरण की सीटों में शामिल गाजियाबाद में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं से कांग्रेस को वोट देने की अपील की। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि बेरोजगारी की मार को झेल रहे उत्तर प्रदेश के युवा इस बार राज्य के भीतर सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार हैं।

शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गाजियाबाद के विजयनगर से अपने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने दुकानों व मकानों में जाकर लोगों से मुलाकात की और कांग्रेस को वोट देने का आह्वान किया। डोर टू डोर जनसंपर्क के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्रैक्टर पर गन्ने लेकर जा रहे एक युवक को रोक लिया और उसके साथ देश के हालातों को लेकर बातचीत की। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा खुद ट्रैक्टर के ऊपर चढ़कर बैठ गई और उन्होंने ट्रैक्टर चला रहे युवक योगेश चौधरी से बातचीत की। योगेश चौधरी ने बताया कि मैं किसान का बेटा हूं, 3 साल हो गए हैं लेकिन सेना की भर्ती नहीं आई है। तोप के गोले बेकार हो गए हैं, बच्चों की उम्र निकल गई है। हम युवा बुरी तरह से परेशान हैं, जिसके चलते बेरोजगारी से परेशान होकर आज लोग आत्महत्या कर रहे हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस दौरान योगेश चौधरी को अपना घोषणापत्र पढवाया। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस युवा से हुई बातचीत का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि कल आपने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के झूठे आंकड़ों वाली प्रेस कांफ्रेस देखी है। अब देखिए जनता की प्रेस कान्फ्रेंस। यह नौजवान किसान का बेटा है। लेकिन आर्मी की भर्ती के अलावा अन्य भार्तियां शुरू नही होने को लेकर दुखी है। किसान और नौजवान अपनी परेशानी को उजागर कर रहा है। यही है उत्तर प्रदेश की असली आवाज।

epmty
epmty
Top