सुखविंदर सूक्खू का सीएम पद से इस्तीफा- शाम तक नए नेता का चयन संभव

सुखविंदर सूक्खू का सीएम पद से इस्तीफा- शाम तक नए नेता का चयन संभव

शिमला। राज्यसभा चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू को बुरी तरह से भारी पड़ गई है। मंत्री के इस्तीफे और विधायकों की नाराजगी के बीच मुख्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हिमाचल में आए सियासी भूचाल के अंतर्गत आज शाम तक कांग्रेस में नए नेता के चयन की उम्मीदें लग रही हैं।

बुधवार को सुखविंदर सूक्खू सरकार के मंत्री विक्रमादित्य द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के तकरीबन 1 घंटे बाद अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू द्वारा मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया गया है।

सरकार से इस्तीफा देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य ने नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद अब कांग्रेस बुधवार की शाम तक नए नेता का चयन कर सकती है। पार्टी की ओर से कांग्रेस विधायकों से बातचीत करने के लिए ऑब्जर्वर्स भेजे गए हैं।

epmty
epmty
Top