सुक्खू बने हिमाचल के नए सीएम- राहुल ने उनकी मां को बुलाया मंच पर

सुक्खू बने हिमाचल के नए सीएम- राहुल ने उनकी मां को बुलाया मंच पर

नई दिल्ली। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। पद की शपथ लेने के दौरान सांसद राहुल गांधी ने नए सीएम की माता को अपने पास बैठाया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की बगल में प्रतिभा सिंह को स्थान मिला। सीएम पद की शपथ ग्रहण करने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस विधायकों के साथ मंच से समर्थकों का अभिवादन किया।

रविवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। दोपहर बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस के सभी विधायकों के साथ मंच पर खड़े हुए और वहां से समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री पद की दावेदार रही प्रतिभा सिंह को बड़े प्यार और दुलार के साथ अपनी बगल में बैठाया और सांसद राहुल गांधी नए मुख्यमंत्री की माता को लेकर मंच तक गए।

रिज मैदान में आयोजित किए गए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने सुखविंदर सुक्खू को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कराई ।इस मौके पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इससे पहले सवेरे के समय सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं चलकर प्रतिभा सिंह को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता देने के लिए गए थे। इस दौरान सुखविंद्र सुक्खू ने कहा है कि पार्टी पहले है और मुख्यमंत्री का पद बाद में। प्रतिभा सिंह मेरी आदर्श हैं।

epmty
epmty
Top