सुभासपा अध्यक्ष का विश्वास कायम-सत्यम फिर बने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष

सुभासपा अध्यक्ष का विश्वास कायम-सत्यम फिर बने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष

कानपुर देहात। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मध्यांचल प्रदेश अध्यक्ष ने सत्यम कटियार के ऊपर एक बार फिर से अपना विश्वास जताते हुए उन्हें पार्टी का युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने का ऐलान किया है।

बृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मध्यांचल प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सूर्यवंशी की ओर से सत्यम कटियार जिला कानपुर देहात का युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की है। सत्यम कटियार को इस बाबत भेजे गये मनोनयन पत्र में प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने उम्मीद जताई है कि युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए सत्यम कटियार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की नीतियों एवं उद्देश्यों पर कार्य करते हुए संगठन एवं पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

सत्यम कटिहार ने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के साथ के साथ मध्यांचल प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर की गई सत्यम कटियार की नियुक्ति के बाद समर्थकों द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए इस मनोनयन की बधाई दी गई है।

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर सत्यम कटिहार की नियुक्ति पर खुशी जताने वालों में सत्यम पटेल, गौरव यादव, आदित्य कटियार, शाकिर अहमद, शैलेंद्र पाल, कपिल सचान, अंशु पटेल, अक्षय कटियार, विकास कटियार, आदित्य बाजपेई, रजनीश, विनय दीपक एवं अंकुश आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।


Next Story
epmty
epmty
Top