सुभासपा की कार्यकारिणी घोषित- मुजफ्फरनगर के किसी भी नेता..

सुभासपा की कार्यकारिणी घोषित- मुजफ्फरनगर के किसी भी नेता..

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की नव गठित कार्यकारिणी में नियुक्त किए गए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें मुख्य बात यह रही है कि मुजफ्फरनगर में कोई भी ऐसा नेता काबिल नहीं मिला है जिसे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की कार्यकारिणी में स्थान दिया जा सके।

सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को डिक्लेयर कर दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर अरविंद राजभर द्वारा जारी की गई नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं को जगह देते हुए विभिन्न पदों पर नामित किया गया है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जनपद मुजफ्फरनगर के किसी भी नेता को स्थान नहीं मिला है। जबकि पड़ोसी जनपद सहारनपुर मेरठ के नेता भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी की कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है.....

epmty
epmty
Top