लॉकडाउन उल्लंघन पर दिल्ली के लोगों पर कड़ी कार्रवाई अनुचित: कांग्रेस

लॉकडाउन उल्लंघन पर दिल्ली के लोगों पर कड़ी कार्रवाई अनुचित: कांग्रेस

नयी दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगे लॉकडाउन का पालन कराने के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों के चालान काटने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के औचित्य पर सवाल उठाए हैं।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम एजेंसियों तथा दिल्ली पुलिस ने 19 अप्रैल से 25 मई तक दो लाख लोगों पर मुकदमा किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने 97,374 चालान काटे, दिल्ली सरकार के अधिकारियों की टीमों ने 93,723 और नगर निगम ने 6,480 लोगों पर मुकदमा चलाया।

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में लोगों पर 2000 रुपये जुर्माना लगाकर उनके खिलाफ कारवाई करने की जगह मास्क पहनने तथा मास्क ठीक से पहनने की सलाह देने और जागरुकता पैदा करने की जरूरत थी। दिल्ली में कोई भी परिवार संक्रमण के प्रभाव से अछूता नहीं है जबकि कोरोना के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने अपनों को खो दिया है।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि कोविड महामारी के संकट के कारण परेशान और आर्थिक रूप से जूझ रहे दिल्लीवासियों को अरविन्द केजरीवाल सरकार और भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम और दिल्ली पुलिस को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करना चाहिए था लेकिन उनसे जुर्माना वसूला गया और उन पर मुकदमा चलाया। उन्होंने कहा कि दो लाख लोगों में से एक लाख 71 हज़ार 154 लोगों के मास्क न पहनने या मास्क गलत तरीके से पहनने के चालान काटे गए लेकिन सरकार 86 प्रतिशत मजबूर लोगों से उनकी आर्थिक मजबूरी के कारण जुर्माना वसूल करने में असमर्थ रही।

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति बद से बद्तर हो चुकी है। लोगों के पास खाने के पैसे नहीं है तो जुर्माना कैसे चुकाएँगे।

वार्ता

epmty
epmty
Top