भारत जोड़ो यात्रा रोककर राहुल ने एंबुलेंस को दिया रास्ता- हो रही तारीफ

भारत जोड़ो यात्रा रोककर राहुल ने एंबुलेंस को दिया रास्ता- हो रही तारीफ

नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे सांसद राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में जब मरीज को लेकर आ रही एंबुलेंस को रास्ता दिलाया तो सोशल मीडिया पर इसे लेकर राहुल गांधी की प्रशंसा होनी शुरू हो गई जो कुछ लोगों के अब गले नहीं उतर रही है।

दरअसल देश भर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे सांसद राहुल गांधी दसवे दिन अपने लाव लश्कर के साथ आम जनमानस से रूबरू होने के लिए निकले हैं। शुक्रवार की सवेरे जनाहा गांव से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी अमृता सिंह और बेटे विधायक जयवर्धन सिंह के साथ शामिल हुए।



जनाहा गांव से निकलकर यह यात्रा आगर जिले के तनोदिया गांव में की ब्रैक के लिए रुकी। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा की वजह से जब सड़क पर जाम लग गया तो इसी दौरान एक एंबुलेंस मरीज को लेकर वहां पर पहुंच गई।

ट्रैफिक जाम लंबा होने से जब एंबुलेंस भी उसमें फंस गई तो पुलिस के जवानों और क्यूआरएफ के जवानों ने एंबुलेंस के निकालने के लिए आर्मी ऑपरेशन की तरह रास्ता बनाया। जिसके चलते जाम में फंसी एंबुलेंस अपनी मंजिल की तरफ रवाना हो गई।

सोशल मीडिया पर अब इसे लेकर राहुल गांधी की जमकर प्रशंसा की जा रही है जो कुछ लोगों के गले नहीं उतर रही है।

epmty
epmty
Top