प्रदेश अध्यक्ष बोले- मंत्री को तत्काल बर्खास्त करें मुख्यमंत्री

प्रदेश अध्यक्ष बोले- मंत्री को तत्काल बर्खास्त करें मुख्यमंत्री
  • whatsapp
  • Telegram

कवर्धा। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह घटना के लिए राज्य के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री को विफल मानते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की गुरुवार को मांग की।

लोहारीडीह घटना स्थल से लौटने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कांफ्रेंस में सरकार पर कई गम्भीर आरोप लगाए। गृहमंत्री के जिले में घटना होने के चलते गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

कांग्रेस ने कवर्धा कांड के विरोध में 21 सितंबर को प्रदेश बंद का किया आह्वान और घटना की जांच हाईकोर्ट के मौजूदा जज से करने की मांग की तथा कचरू साहू का दोबारा पोस्टमार्टम करने की भी मांग की गयी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की वहीं रे़गाखार थाने की सीसीटीवी फुटेज निकलवाने की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन और गृहमंत्री पर नाकामी का भी आरोप लगाया।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top