प्रदेशाध्यक्ष ने की कपिलदेव के पक्ष में मतदान करने अपील

प्रदेशाध्यक्ष ने की कपिलदेव के पक्ष में मतदान करने अपील

मुजफ्फरनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि शहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल को भारी मतों से विजयी बनाएं और पार्टी को मजबूती प्रदान करें।

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुजफ्फरनगर आगमन पर सदर विधानसभा सीट के प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल के साथ मोहल्ला कमलनगर कुकड़ा में डोर टू डोर संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। भाजपा की विकासोन्मुख नीतियों पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास मंत्र को पूरा करते हुए जनहित में चहुमुखी विकास कार्य किए हैं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऐसे ही विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेगी।


इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला एवं अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं में उर्जा भरते हुए स्वतंत्र देव ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कपिल देव को भारी मतों से जिताकर पार्टी को सशक्त करें।

इसके बाद भोपा रोड स्थित वृंदावन गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत व सम्मान किया गया। सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बोलें कि आप सभी पार्टी की जड़े हैं और रात दिन मेहनत करके पार्टी को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से जुट जाएं और भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाएं।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, बिजेन्द्र पाल, अमित कुमार चौधरी, शरद शर्मा, संजय गर्ग, राजीव सिंह गुर्जर, रोहिताश पाल, जिला महामंत्री रोहिल कुमार वाल्मीकि, विनीत कात्यायन, सुष्मा पुंडीर, विजय सैनी, जिला मंत्री बोबिंद्र सहरावत, राहुल वर्मा, रेनु गर्ग, सचिन सिंघल, साधना सिंघल, सुनील दर्शन, वैभव त्यागी, सुधीर खटीक, जिला कोषाध्यक्ष रमेश खुराना, मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, अंचित मित्तल, विकास अग्रवाल, अमित गगनेजा, यनेश तंवर, भूदेव सिंह, राजवीर पाल, शिवराज त्यागी एडवोकेट, जितेंद्र कुच्छल, अनिल तोमर, कुंज बिहारी अग्रवाल, विशाल गर्ग, निशांक जैन, शेखर राजपूत, आदित्य अग्रवाल, नमन मित्तल, प्रदीप वर्मा , सुरेंद्र अग्रवाल, सुखदर्शन सिंह बेदी, सरिता गौड़, कुशवेंद्र तोमर, डॉक्टर महावीर, जगदीश पांचाल, मोहम्मद सलीम, ललित अग्रवाल, रक्षित नामदेव, पवन सिंघल, योगेश मित्तल, आशीष सिंह, डॉक्टर देशबंधु तोमर, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, अनिल नामदेव, प्रवीण खेड़ा, नवनीत कुच्छल, प्रवीण शर्मा, मनोज कौशिक, शरद शर्मा, प्रमोद मित्तल, जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल, प्रवेश पाल, मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर, रोहित तायल, कपिल त्यागी, हरेंद्र पाल, अमित गौतम, धीर सिंह सैनी, पदम तोमर, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम आदि उपस्थित रहे।



epmty
epmty
Top