रालोद में भगदड़ जारी- चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का हाथ

रालोद में भगदड़ जारी- चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल में चल रहा इस्तीफों का सिलसिला अब हाहाकारी होता जा रहा है। सुप्रसिद्ध फिजिशियन ने रालोद चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष का पदभार छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली दफ्तर में फिजिशियन को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है।

शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में आयोजित किए गए समारोह में मुजफ्फरनगर के सुप्रसिद्ध फिजिशियन एवं रालोद चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉक्टर हाशिम रजा जैदी ने रालोद छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने अपने हाथों से पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई है। डॉक्टर हाशिम राजा जैदी को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराने के दौरान हेमंत प्रधान एआईसीसी ओबीसी सेल, तनवीर अहमद तथा अब्दुल अहमद भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया है कि डॉक्टर हाशिम राजा जैदी के पिता स्वर्गीय नजर मोहम्मद ने वर्ष 1980 में मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जनपद की मीरापुर विधानसभा सीट से भी नजर मोहम्मद जैदी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

epmty
epmty
Top