सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित- शिवपाल को मिला यह बड़ा पद

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित- शिवपाल को मिला यह बड़ा पद

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी की ओर से अपनी भारी-भरकम राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का सपा में विलय करने वाले पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। आजम खान भी राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए गए हैं। रामचरितमानस पर दिए बयान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे स्वामी प्रसाद मौर्य को भी राष्ट्रीय महासचिव के पद से नवाजा गया है।


रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी कार्यकारिणी गठित करते हुए उसमें शामिल किए गए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया है।Bनई कार्यकारिणी में शिवपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। सपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खान भी नई कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए गए हैं।


श्रीरामचरितमानस पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर चौतरफा सुर्खियां बटोर रहे स्वामी प्रसाद मौर्य को भी राष्ट्रीय महासचिव का पद दिया गया है। इन तीनों के समेत 14 राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। रामगोपाल यादव पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए गए हैं। जनपद मुजफ्फरनगर के धाकड़ एवं कद्दावर नेता हरेंद्र मलिक को भी राष्ट्रीय महासचिव जैसा भारी-भरकम पद सौंपा गया है। सपा की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है....

epmty
epmty
Top