SP की किसान यात्रा खोल रही कृषि बिलों की पोल

SP की किसान यात्रा खोल रही कृषि बिलों की पोल

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी द्वारा आरंभ की गई किसान यात्रा में शामिल कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर किसानों में जागरूकता उत्पन्न कर उन्हें कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान बता रहे है। कार्यकर्ताओं आज जिले के कई गांवों में पहुंचकर किसानोें से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी और नये कृषि बिलों के प्रति जागरूक किया।


सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी द्वारा गठित टीम में शामिल पार्टी कार्यकर्ता और नेता किसान यात्रा के जरिये पूरे जनपद के गांवों में घूमकर सरकार के किसान विरोधी कानून की पोल खोल अभियान छेड़े हुए हैं।

शनिवार को खतौली विधानसभा क्षेत्र के गांव नावला, चंदसीना, घनश्यामपुरा, खतौली ग्रामीण भूड, शेखपुरा व खांजापुर में सपा की अलग अलग टीम में मौजूद पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेश बंसल, समाजवादी मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा, नगर अध्यक्ष खतौली इरशाद जाट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इरशाद गुर्जर, अरशद खान, अनुराग त्यागी, शादाब परदेशी, दुर्गेश यादव, नवेद रँगरेज, विशाल शर्मा, पंकज सैनी आदि ने छोटी सभाएं करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव के संदेश वाले पर्चे बांटकर पार्टी के किसान आंदोलन को समर्थन व मोदी सरकार के किसान विरोधी कानून को बेनकाब किया।


पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेजलहेड़ा व खाइखेड़ी में पूर्व विधायक अनिल कुमार, विधानसभा अध्यक्ष मास्टर सतबीर त्यागी, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, नगर अध्यक्ष पुरकाजी अफजाल अहमद, दिलशाद भूरा प्रधान आदि नेताओं ने किसानों नोजवानों के बीच पहुंचकर कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के दमन के लिए भाजपा सरकार द्वारा लाये गये काले कानूनों के समाप्त होने तक आन्दोलन व जागरूकता अभियान व किसान यात्राओं को चलाकर किसानों की आवाज उठाती रहेगी।

मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सालारपुर, जडवड़ कटिया व टंढेडा में मीरापुर के पूर्व सपा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली,सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. इसरार अल्वी व सपा जिला कार्यकारिणी सदस्य एमडी नवाब अली ने किसानों व नोजवानांे के बीच किसान यात्रा के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर किसान आंदोलन के समर्थन में पम्पलेट बांटते हुए कहा कि किसानों पर अत्याचार करने वाली भाजपा सरकार के विरुद्ध सपा आंदोलन करती रहेगी। उन्होंने किसान विरोधी काले कानून को सरकार की नवरत्न उद्योगपति समूह की साजिश बताया।

epmty
epmty
Top