यह दुःख की बात है, हम बेटी को न्याय नहीं दे पाए : अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आज उन्नाव की रेप पीड़िता के निधन पर विधानभवन के मुख्यद्वार के समक्ष तथा पार्टी मुख्यालय पर शोकसभा के आयोजन में दो मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई। इसमें दर्जनों विधायक एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शोकसभा में शामिल हुए। शोक प्रस्ताव में रेप पीड़िता की दर्दनाक मौत पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मृतक आत्मा की शांति तथा परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई।
अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी मुख्यालय में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्नाव की रेप पीड़िता को हम बचा नहीं पाए, यह दुःख की बात है। हम बेटी को न्याय नहीं दे पाए। राज्य सरकार बहू-बेटियों की जान की सुरक्षा तथा सम्मानपूर्वक जीने की गारंटी देने में पूर्णतया विफल है। हर रोज राज्य के किसी न किसी जनपद में बच्चियों-छात्राओं की हत्या, बलात्कार की घटनाएं घटित हो जाती है। जबसे राज्य में भाजपा की सरकार बनी है कानून व्यवस्था का संकट गहराता गया है। पूरी दुनिया में प्रदेश की बदनामी हो गई है। यह राज्य हत्या प्रदेश बनकर रह गया है। इसलिए मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को जाना होगा। अन्यथा अराजकता से राज्य की जनता को मुक्ति नहीं मिलेगी।
यादव ने कहा कि भाजपा के समर्थन एवं संरक्षण में अपराधियों को प्रश्रय मिला हुआ है। विगत ढाई वर्ष से अधिक समय भाजपा सरकार का बीत चुका है। हजारों फर्जी मुठभेड़ में मारे गए हैं। शिक्षक, व्यापारी, बेरोजगार नौजवान, किसान, गरीब सबका जीवन संकट में है। हजारों शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं। प्रदेश सरकार जनता के लिए भार बन गई है।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 तथा 1090 वूमेन पावर लाइन की व्यवस्था की थी लेकिन उसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। लोकभवन और राज्य पुलिस मुख्यालय से अपराधों पर नियंत्रण के बजाय अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। पीड़ितों के साथ अन्याय किया जा रहा है। लोकभवन और पुलिस मुख्यालय से न्याय नहीं मिल सकता है। भाजपा ने प्रदेश का विनाश कर दिया है। रोजगार नहीं है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है।
यादव ने कहा कि भाजपा समाज में खाई पैदा करना चाहती है। भाजपा का भ्रम फैलाने वाला एजेण्डा कामयाब नहीं होगा। विकास का रास्ता वही है जो समाजवादी पार्टी ने अपनाया था। भाजपा ने कोई काम नहीं किया। यह लोकतंत्र के साथ धोखा है।
इस कार्यक्रम में अहमद हसन, नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी, विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, एस.आर.एस. यादव, रविदास मेहरोत्रा, अरविन्द कुमार सिंह, रामबृक्ष यादव, सुनील यादव, आनन्द भदौरिया, डाॅ राजपाल कश्यप, सुभाष पासी, के.के. गौतम, अंबरीष पुष्कर, उदयवीर सिंह, श्रीमती सुशीला सरोज, वीरेन्द्र यादव, राजेश यादव, राधेश्याम सिंह, जयसिंह जयंत, सुशील दीक्षित, डाॅ गीता सिंह, विजय सिंह, रामसिंह राणा, राम सागर, रामआसरे विश्वकर्मा, रामशंकर यादव, मोहम्मद एबाद, दिग्विजय सिंह देव, गीता पाण्डेय, संजय विद्यार्थी सविता, अनीस राजा, अनुराग यादव दीपू, मनीष सिंह, नाहिद लारी खान, पूजा शुक्ला, पूजा यादव, देवेन्द्र सिंह जीतू, राज्यवर्धन, बंदना चतुर्वेदी, प्रियंका सिंह, मीना यादव, देवीबक्स सिंह, हाजी इस्लामुद्दीन, नवीन धवन बंटी, शरमिला महाराज, कमला यादव, विशाल यादव, विभा शुक्ला, पूनम यादव, प्रियंका पाल, निधि गुप्ता, साधना वर्मा, नीलेश सिंह, कुु प्रीति यादव, प्रीति तिवारी, मनभावती, छविनाथ सिंह, मनोज यादव, रईस अहमद, रोहित साहू, जितेन्द्र कुमार गुड्डू, हर्ष वशिष्ट, सपना अग्रहरि, सीपी सिंह, भूपेन्द्र दिवाकर, सोनम चिश्ती, सुमन पासवान, रामहरि चौहान, दिलीप कमलापुरी आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।