महात्मा गांधी ने दुनिया को सत्य-अहिंसा का संदेश दिया : अखिलेश यादव

महात्मा गांधी ने दुनिया को सत्य-अहिंसा का संदेश दिया : अखिलेश यादव
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

लखनऊ समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, महाराजा सोहेलदेव राजभर की जयंती और बसंत पंचमी तथा सरस्वती पूजा के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महात्मा गांधी और राजा सोहेल देव राजभर के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की सभी को बधाई दी।






अखिलेश यादव ने गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता गांधी ने दुनिया को सत्य-अहिंसा का संदेश दिया और भारत की आजादी के संघर्ष का नेतृत्व किया। उनके सत्याग्रह आंदोलन में लाखों लोग जुड़े। उन्होंने देश समाज के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। उन्होंने कहा गांधी गुजरात में पैदा हुए एक लाठी और एक कपड़े में समाज और देश की लड़ाई लड़ी और पूरे देश को जगा दिया। उन्होंने यमुना के किनारे अंतिम सांस ली।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज गुजरात से आये यमुना किनारे बैठने वाले सत्य की जगह झूठ और अहिंसा की जगह हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं। भाजपा ने गांधी जी के रास्ते को देखिए किधर मोड़ दिया? उनके दिखाए रास्ते पर चलने और उनके सपनों को पूरा करने का हमें संकल्प लेना है। डाॅ राममनोहर लोहिया गांधी के रास्ते पर चले। समाजवादी भी उनके रास्ते पर चलते रहेंगे। अगले 100 वर्षों तक महात्मा गांधी के रास्ते से भारत को कोई डिगा नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो रास्ता अपनाया है, उससे देश को बचाना है। इसलिए हमें मिलकर एकजुटता से काम करना होगा।

अखिलेश यादव ने महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1011वीं जयंती पर अपने सम्बोधन में कहा कि उनकी वीरता की तमाम गाथाएं हैं। उन्होने अन्याय का विरोध किया तथा समाज के सद्भाव का संदेश दिया।

बसंत पंचमी के साथ मौसम में बदलाव आता है। पूरे देश में इस दिन सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। उन्होंने कहा मौसम में बदलाव के साथ हमें अपने अंदर भी बदलाव लाना होगा, जिससे राजनीतिक बदलाव हो सके।


epmty
epmty
Top