सपा ने राजभर और शिवपाल को लिखी चिट्ठी- दोनों को किया आजाद

सपा ने राजभर और शिवपाल को लिखी चिट्ठी- दोनों को किया आजाद

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को अलग-अलग चिट्ठी लिखा है। खत में सपा द्वारा कहा गया है कि अगर आपको लगता है, कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिये आप स्वतंत्र है।


वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने सपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ा था लेकिन इसके बाद से सपा की दोनों दिग्गज नेताओं से नहीं बन पा रही है। अखिलेश, राजभर व शिवपाल के बीच लगातार एक-दूसरे पर कमेंट किये जा रहे थे। इतना ही नहीं शिवपाल यादव और ओपी राजभर ने एनडीए की उम्मीदवार को द्रौपदी मुर्मु को वोट दिया था, जिसके बाद योगी सरकार ने ओपी राजभर को वाई सिक्योरिटी प्रदान की।

epmty
epmty
Top