सपा ने इस जिले के चेयरमैन पद के प्रत्याशी की जारी की सूची

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जनपद मैनपुरी के नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

इनमें संजय कुमार गुप्ता को नगर पंचायत कुसमरा, अमृता कोनगर पंचायत कुरावली, रामवती नगर पंचायत किशनी, अरुण कुमार नगर पंचायत बेवर, श्रीमती सुमन को नगर पालिका परिषद मैनपुरी, अब्दुल नईम नगर पंचायत करहल, अनिल को नगर पंचायत घिरोर व श्रीमती श्वेता नगर पंचायत बरनाहल को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है।
Next Story
epmty
epmty