फिर सुर्खियों में आया सपा का दफ्तर- इस बार लगा यह नया पोस्टर

फिर सुर्खियों में आया सपा का दफ्तर- इस बार लगा यह नया पोस्टर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी का राज्य मुख्यालय स्थित दफ्तर इन दिनों निरंतर सुर्खियां बटोर रहा है। पिछले दिनों लगाए गए गर्व से कहो हम शुद्र है के पोस्टर को हटाकर अब नया पोस्टर लगाया गया है। जिसमें लिखा गया है कि गर्व से कहो हम ब्राह्मण है लेकिन भाजपा ब्राह्मण विरोधी है।

शनिवार को समाजवादी पार्टी के राजधानी स्थित मुख्यालय पर एक नया पोस्टर लगाया गया है। इस नए पोस्टर पर लिखा गया है कि गर्व से कहो हम ब्राह्मण हैं, लेकिन भाजपा ब्राह्मण विरोधी है। हम रामचरितमानस का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि उस चौपाई के कुछ शब्द गलत है जिनका विरोध किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर लगाए गए इस नए पोस्टर के नीचे मुंबई के पंडित अवधेश शुक्ला का नाम लिखा गया है। पोस्टर में उन्होंने खुद को समाजवादी पार्टी का पूर्व नेता बताया है।

लगाए गए पोस्टर में सपा मुखिया अखिलेश यादव की एक बड़ी तस्वीर के साथ दिवंगत मुलायम सिंह यादव एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जिनकी ओर से रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान के बाद बवंडर खड़ा हो रहा है, के अलावा अन्य नेताओं की तस्वीरें बनी हुई है। हालांकि समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर लगाए गए इस नए पोस्टर को लेकर पार्टी की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

epmty
epmty
Top