सपा नेता गौरव जैन ने मांगा टिकट, राजनीतिक सरगर्मी तेज

सपा नेता गौरव जैन ने मांगा टिकट, राजनीतिक सरगर्मी तेज

लखनऊ। सपा नेता गौरव जैन ने सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए टिकट प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है। गौरव जैन लम्बे समय से जनहित के कार्य करते आ रहे हैं। गौरव जैन के टिकट के लिए आवेदन करने से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और टिकट के समीकरण बदलने के भी आसार बन गये हैं।


लम्बे समय तक समाजवादी पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले सपा नेता गौरव जैन अब सदर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उन्होंने सदर विधानसभा मुजफ्फरनगर-14 सीट से टिकट के लिए आवेदन किया है। उनके आवेदन करने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इससे पूर्व भी सपा गौरव जैन को विधान परिषद् सहारनपुर मंडल एमएलसी का चुनाव लड़वा चुकी है। गौरव जैन सर्व समाज के चहेते हैं और वर्षों से जनहित में कार्य करते आ रहे हैं। संगठन में रहते हुए गौरव जैन जनपद के साथ ही प्रदेश में भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। विपक्ष में रहकर भी गौरव जैन लगातार हर वर्ग, हर समाज के लोगों के लिए कार्य करते रहे हैं। जमीनी नेता के रूप में गौरव जैन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जनता में बहुत ही लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। गौरव जैन जैसे कद्दावर नौजवान नेता के चुनावी मैदान में आने से जनपद में टिकट के समीकरण बदलने के पूरे आसार हैं।

गौरव जैन ने बताया कि सपा के लखनऊ कार्यालय से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के लिए फार्म भेजे गये थे। वे चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, इसलिए उन्होंने उक्त फार्म को फिल किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित हैड ऑफिस पहुंचकर फार्म जमा किया और चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें मौका देती है, तो वे पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

epmty
epmty
Top