सोनिया की बैकडोर से संसद में एंट्री- नामांकन के लिए पहुंची जयपुर

सोनिया की बैकडोर से संसद में एंट्री- नामांकन के लिए पहुंची जयपुर

नई दिल्ली। चुनावी राजनीति के जरिए लोकसभा इलेक्शन के माध्यम से संसद में पहुंचने के बजाय इस बार सोनिया गांधी ने राज्यसभा के जरिए संसद में पहुंचने का इरादा बनाया है। जिसके चलते राज्यसभा के लिए नामांकन हेतु सोनिया गांधी जयपुर पहुंच गई है।

बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही सोनिया गांधी राज्यसभा के लिए राजस्थान से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। नॉमिनेशन के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सबेरे समय जयपुर पहुंच चुकी है। उनके साथ राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी नामांकन करने के लिए जयपुर पहुंचे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का कार्यकाल पूरा होने की वजह से खाली हो रही राजस्थान की इस राज्यसभा सीट पर अब सोनिया गांधी नामांकन करते हुए राज्यसभा में जाएंगी।

जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही सोनिया गांधी के प्रस्तावक के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कई वरिष्ठ विधायक शामिल होंगे।

epmty
epmty
Top