सिक्किम, उड़ीसा, अरुणाचल और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव भी...

सिक्किम, उड़ीसा, अरुणाचल और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव भी...

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के साथ इलेक्शन कमीशन द्वारा देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने का ऐलान किया गया है। लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे।

शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान करते हुए इलेक्शन कमीशन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी संपन्न कराए जाएंगे।

देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए लोकसभा चुनाव सात चरण में संपन्न होगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी और आखिरी फेज की वोटिंग के अंतर्गत 1 जून को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटिंग से लेकर नतीजे तक 40 दिन तक चलने वाली लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीख को का भी इलेक्शन कमीशन द्वारा ऐलान कर दिया गया है।

बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, त्रिपुरा, वेस्ट बंगाल, हिमाचल, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की 26 विधानसभा सीटों के चुनाव भी पार्लियामेंट्री इलेक्शन के साथ चुनाव आयोग द्वारा कराए जाएंगे।

epmty
epmty
Top