लोकसभा चुनाव के बीच सपा को झटका- पूर्व MLA साइकिल से उतर हुए भगवाई

लोकसभा चुनाव के बीच सपा को झटका- पूर्व MLA साइकिल से उतर हुए भगवाई

संत कबीर नगर। लोकसभा चुनाव- 2024 के तीसरे चरण की वोटिंग से पहले समाजवादी पार्टी को जोर का झटका देते हुए पूर्व विधायक साइकिल से उतरकर भगवाधारी हो गए हैं। सपा से इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक ने अन्य साथियों के साथ बीजेपी का दामन थाम लिया है।

रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर बृजेश पाठक की मौजूदगी में आयोजित किए गए कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे अपने साथी जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव एवं खलीलाबाद नगर पालिका के चेयरमैन जगत जायसवाल के साथ समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हों गए हैं।

पूर्व विधायक जय चौबे वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर खलीलाबाद सदर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। लेकिन उसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे।

समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक जय चौबे को वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें खलीलाबाद सदर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन वह दोबारा विधानसभा में पहुंचने में नाकाम रहे थे।

epmty
epmty
Top