कांग्रेस को झटका- एक और विधायक ये गया वो गया- हुआ भगवाई

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटके सहने को मजबूर होना पड़ रहा है। गुजरात में कांग्रेस छोड़ने वाले वरिष्ठ नेता आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। गुजरात भाजपा अध्यक्ष ने विधायक को भगवा टोपी और अंग वस्त्र पहनाकर बीजेपी में शामिल कराया है।
मंगलवार को गुजरात की पोरबंदर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। सोमवार को कांग्रेस छोड़ने का ऐलान करने वाले वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया को गुजरात भाजपा अध्यक्ष सियार पाटिल ने भगवा टोपी एवं अंग वस्त्र पहनकर बीजेपी में शामिल कराया है।
कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायक ने 22 जनवरी को अयोध्या में हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पार्टी द्वारा बहिष्कार करने को हाथ का साथ छोड़ने की वजह बताई थी और गांधीनगर में गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना विधानसभा से सदस्यता का इस्तीफा सौंप दिया था। मोढवाडिया ने बाद में मीडिया कर्मियों से कहा कि उन्होंने कांग्रेस से सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।