शिवराज करेंगे आज राष्ट्रपति मूर्मू के दौरे की तैयारियों की समीक्षा

शिवराज करेंगे आज राष्ट्रपति मूर्मू के दौरे की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मध्यप्रदेश के शहड़ोल दौरे के मद्देनजर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहड़ोल जाएंगे। वहां वे मुर्मू के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान पेंच से सीधे शहड़ोल जाएंगे। चौहान का पेंच का दो दिवसीय दौरा स्थगित हो गया है। वे दोपहर शहड़ोल पहुंचेगे। मुख्यमंत्री वहां राष्ट्रपति मुर्मू के 15 नवंबर के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। चौहान जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। राष्ट्रपति मुर्मू शहड़ोल में 15 नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Next Story
epmty
epmty
Top