शिवराज ने बैतूल जिले में हुए सड़क हादसे में असमय निधन पर शोक

शिवराज ने बैतूल जिले में हुए सड़क हादसे में असमय निधन पर शोक

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में ग्यारह लोगों के असमय निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने कहा कि बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। वे ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। दुख की इस घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख तथा घायलों को दस-दस हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा।


epmty
epmty
Top