कार्यालय उद्घाटन पर शिवपाल ने बांटे कंबल एवं विकलांगों को ट्राई साइकिल

कार्यालय उद्घाटन पर शिवपाल ने बांटे कंबल एवं विकलांगों को ट्राई साइकिल

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव के साथ मिलकर संयुक्त रूप से राजधानी में नगर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल एवं विकलांगों को साइकिल देकर उनके भीतर भरोसा जगाया।


शनिवार को महानगर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नगर कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करने के लिए पार्टी के नगर अध्यक्ष मुर्तजा अली की अगुवाई में उन्हें गाड़ियों के काफ़िले के साथ पॉलिटेक्निक चौराहे से नगर कार्यालय 114 इंसाफ नगर इंदिरा नगर लखनऊ मे खुली जीप से लाया गया। जहां रास्ते में रोक-रोक कर शिवपाल यादव पर फूलों की वर्षा की गई। नगर कार्यालय पहुंचने पर शहर के सम्मानित व्यक्तियों और मुस्लिम उलेमाओं द्वारा गुलाब देकर उनका स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत कार्यालय का उद्घाटन कर प्रसपा अध्यक्ष ने जरूरतमंदों को कंबल व विकलांगों को साइकिल देकर भरोसा जगाया। कार्यालय प्रागण में मुर्तजा अली द्वारा प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव को शाल ओढाकर एवं बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के वरिष्ठ नेताओं का भी सम्मानित किया। प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार में सबसे ज्यादा किसान, मुसलमान और नौजवान परेशान है। किसानों के ऊपर गाड़ियां चढ़ाकर मारा जा रहा है। बेकसूर मुसलमानों को फंसाकर जेल में डाला जा रहा है और नौजवानों को रोजगार छीन कर आत्महत्या करने पर मजबूर किया जा रहा है। अगर इस सरकार से निजात पानी है तो सभी को एक मंच पर आना होगा। राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने नौजवानों से आगे बढ़कर गलत नीतियों का विरोध करने का आहवान किया। मुर्तजा अली को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नगर अध्यक्ष और प्रवक्ता बनाए जाने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि मुर्तजा अली के आने से पार्टी मजबूत होगी।


कार्यालय के आयोजक और नगर अध्यक्ष मुर्तजा अली ने अपने संबोधन में कहा कि शिवपाल सिंह यादव के रूप में हमारे पास देश का सबसे ऊंचा कमांडर मौजूद है। अगर लोगों ने शिवपाल का सहयोग लेकर चुनाव लड़ा तो विरोधी शक्तियों की पराजय निश्चित है। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए खालिद इस्लाम ने शिवपाल यादव से अनुरोध किया है कि अपने घोषणापत्र में शराबबंदी, बेगुनाहों के मुकदमे वापस लेने, पुरानी पेंशन का बहाल किया जाने का मामला जरूर शामिल करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अंत में लक्ष्मी शंकराचार्य ने सभी अतिथियों का धन्यवाद देते हुए हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को बनाये रखने की अपील की। आयोजन में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के वरिष्ठ नेता बदरुल हसन एडवोकेट, इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कुदरत उल्ला खान, शेख अफजाल अहमद, अब्दुल मोईद, शाहिद सिद्दीकी, इमरान सिद्दीकी, जीशान आलम, प्रेम प्रकाश वर्मा मंडल प्रभारी देवीपाटन, अजय त्रिपाठी मुन्ना प्रदेश महासचिव, अरविंद यादव प्रदेश महासचिव, बीनू शुक्ल प्रदेश महासचिव, जरीर हुसैन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक व रंजीत यादव जिला अध्यक्ष लखनऊ प्रसपा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top