राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू का समर्थन करेगी शिवसेना, परंतु BJP से

राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू का समर्थन करेगी शिवसेना, परंतु BJP से

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति के भीतर लगातार हिचकोले ले रही शिवसेना ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान किया है। इसके साथ ही शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी से दूरी बनाए रखने की बात भी कही है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि जनभावना का ध्यान रखते हुए शिवसेना की ओर से यह बड़ा फैसला लिया गया है।

मंगलवार को मीडिया के साथ बातचीत करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। यह समर्थन शिवसेना की ओर से इसलिए किया जा रहा है क्योंकि जनभावना एनडीए उम्मीदवार के साथ हैं। इसके साथ हर संजय रावत ने संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को लेकर कहा है कि हमारी सद्भावना विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के साथ में है।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को शिवसेना द्वारा समर्थन दिए जाने का मतलब यह नहीं है कि हम भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि हम आदिवासी नेता के नाम पर एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर रहे हैं।

epmty
epmty
Top