विपक्ष में कैरियर चौपट देख पूर्व MLA करतार भडाना ने थामा BJP का दामन

विपक्ष में कैरियर चौपट देख पूर्व MLA करतार भडाना ने थामा BJP का दामन

नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं तीन बार विधायक रहे करतार सिंह भडाना ने विपक्ष में अपना करियर चौपट होते देख अब बीजेपी का दामन थाम लिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में करतार सिंह भडाना भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

रविवार को हरियाणा सरकार में मंत्री रहने के अलावा तीन बार विधायक रह चुके पूर्व मंत्री करतार सिंह भडाना भगवा चोला धारण करते हुए केंद्र एवं हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

वर्ष 2019 में भी करतार सिंह भडाना ने जेपी नड्डा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उस समय करतार सिंह भडाना बहुजन समाज पार्टी में थे। लेकिन यहां भी करतार सिंह भड़ाना का ज्यादा दिन तक दिल नहीं लगा। जिसके चलते करतार सिंह भड़ाना ने बसपा का दामन थाम लिया था। रालोद के टिकट पर करतार सिंह भडाना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से वर्ष 2012 से लेकर 2017 तक विधायक भी निर्वाचित हुए थे।

लेकिन खतौली विधायक बनने के बाद करतार सिंह भडाना अपनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विकास देने के बजाय उनसे दूर ही रहे, जिसके चलते रालोद द्वारा टिकट काटे जाने के बाद उन्होंने बसपा के हाथी पर चढ़कर खतौली विधानसभा सीट से इलेक्शन लड़ा। लेकिन मतदाताओं ने उन्हें नकारते हुए वापस हरियाणा भेज दिया था। रविवार को राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय दफ्तर पर पहुंचे करतार सिंह भडाना ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और पार्टी में शामिल हो गए। योजना और अपनी परंपरा के मुताबिक करतार सिंह भडाना भरी लाव लश्कर और गाड़ियों के काफिले के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए पहुंचे थे।

epmty
epmty
Top