अखाड़े में उतर रहे बृजभूषण शरण सिंह को धारा 144 ने दी पटकी

अखाड़े में उतर रहे बृजभूषण शरण सिंह को धारा 144 ने दी पटकी

अयोध्या। भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या को यौन शोषण के मामले में उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों के विरुद्ध अखाड़ा बनाते हुए मैदान में उतरे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह को जोर का झटका लगा है। बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में अयोध्या के सरयू तट के किनारे बने राम कथा पार्क में महारैली आयोजन की जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। शुक्रवार को महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को जोर का झटका लगा है।

बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में अयोध्या से होकर बह रही सरयू के तट के किनारे बने राम कथा पार्क में आगामी 5 जून को आयोजित जन चेतना महारैली करने की जिला प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई है। इसके बावजूद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थक कार्यक्रम की तैयारियों में जी जान के साथ जुटे हुए हैं और आस-पड़ोस के जनपदों में होल्डिंग एवं बैनर आदि लगाकर लोगों से अयोध्या पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह की जनचेतना महारैली के चलते पूरी अयोध्या जिले में धारा 144 लागू होने की बात कही गई है।

महिला पहलवानों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में उतर रहे बृजभूषण शरण सिंह ने महारैली में तकरीबन 10 लाख से अधिक भीड़ जमा होने का दावा किया है। बीजेपी सांसद की ओर से इस बात का भी दावा किया गया है कि अयोध्या नगरी के प्रमुख साधु-संतों का उन्हें समर्थन मिल चुका है। अब देखने वाली बात यह रह गई है कि क्या बीजेपी सांसद सरकार और प्रशासन के आदेशों को दरकिनार करते हुए अयोध्या नगरी में सरयू तट के किनारे राम कथा पार्क में जनचेतना महारैली कर पाते हैं या नहीं?

epmty
epmty
Top