BBC की डॉक्यूमेंट्री का दूसरा एपिसोड जारी- TMC नेता ने लिंक किया शेयर

BBC की डॉक्यूमेंट्री का दूसरा एपिसोड जारी- TMC नेता ने लिंक किया शेयर

नई दिल्ली। बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री इंडिया द मोदी क्वेश्चन को लेकर चल रहे तमाम विरोध एवं विवाद के बावजूद इस सीरीज का दूसरा एपिसोड बीबीसी द्वारा जारी कर दिया गया है। तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने बीबीसी डॉक्युमेंट्री के इस दूसरे एपिसोड के लिंक को ट्विटर पर एक बार फिर से शेयर किया है।

भारत सरकार की ओर से बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री इंडिया द मोदी क्वेश्चन पर लगाई गई पाबंदी के बावजूद बीबीसी ने इस सीरीज के दूसरे एपिसोड को जारी कर दिया है। हैदराबाद से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक कई स्थानों पर बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है जिसे लेकर तनाव भी बना हुआ है।

बुधवार को तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्री की ओर से ट्विटर पर शेयर किए गए लिंक के साथ लिखा गया है कि यह रहा एपिसोड दूसरा। जब वे इसे हटा देंगे तो दूसरी लिंक पोस्ट करूंगी। इससे पहले भी टीएमसी नेता ने डॉक्यूमेंट्री के लिंक को शेयर किया था। तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य नेता डेरेक ओ ब्रायन भी डाक्यूमेंट्री से जुड़े लिंक को साझा कर चुके हैं। मुख्य बात यह है कि विपक्षी दलों के कई नेता सरकार की तरफ से डॉक्यूमेंट्री पर लगाई गई रोक का विरोध कर रहे हैं।

epmty
epmty
Top