सत्यपाल का आरोप - राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से परेशान है BJP

सत्यपाल का आरोप - राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से परेशान है BJP

नई दिल्ली। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपनी जेड प्लस सुरक्षा हटाने के बाद से बीजेपी पर हमलावर है। उन्होंने ट्वीट करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा के परेशान होने की बात कही है।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर एंव मेघालय जैसे राज्यों के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक किसान आंदोलन के दौरान से मोदी सरकार पर हमला बोलते रहे हैं। मेघालय के राज्यपाल रहने के दौरान भी सत्यपाल मलिक ने किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार पर सवाल उठाए थे। बीते दिनों केंद्र सरकार ने उनको दी गई जेड प्लस की सुरक्षा श्रेणी को हटाते हुए उनकी सुरक्षा में एक पीएसओ लगाया था।

इसके बाद सत्यपाल मलिक ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर उनकी सुरक्षा हटाई है। इसके बाद पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश में जाकर पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को बदनाम करें तो किसी को कोई दिक्कत नहीं। उन्होंने लिखा अगर राहुल गांधी ने विदेश में जाकर यह कह दिया कि विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है तो इस बात में देश की बदनामी कैसे । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भारतीय जनता पार्टी परेशान है।

epmty
epmty
Top