असम से सर्बानंद की विदाई-हिमंत होंगे अगले मुख्यमंत्री-चुना गया नेता

असम से सर्बानंद की विदाई-हिमंत होंगे अगले मुख्यमंत्री-चुना गया नेता

गुवाहाटी। कई दिनों तक चली भारी गहमागहमी के बाद अब निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की विदाई तय हो गई है और हिमंत बिस्वा सरमा के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता क्लियर हो गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों द्वारा हिमंत बिस्वा सरमा को अपना नेता चुन लिया गया है।

रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और भाजपा विधान मंडल की बैठक में हिमंत बिस्वा सरमा को विधायकों द्वारा नया नेता चुन लिया गया है। जिसके चलते सर्बानंद सोनोवाल की विदाई और हिमंत बिस्वा सरमा के असम के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता प्रशस्त हो गया है। गौरतलब है कि असम में भाजपा को विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद राज्य में नये मुख्यमंत्री के चयन को लेकर दिल्ली में हुई बैठक के बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि असम के मुख्यमंत्री की कमान अब हिमंत बिस्वा सरमा के हाथों से की जा सकती है और सर्बानंद सोनोवाल को वापस दिल्ली बुलाया जा सकता है। असम के भीतर बीते 6 दिनों से नए मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा नेतृत्व के बीच भारी गहमागहमी की स्थिति बनी हुई थी। इसका हल निकालने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने शनिवार को निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हिमंत बिस्वा सरमा को दिल्ली बुलाकर उनसे विस्तृत चर्चा की। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर लगभग 3 घंटे तक चली बैठक में नेताओं के बीच मुलाकातों का दौर चला। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top