संयुक्त किसान मोर्चा करेगा खुलासा- भाजपा की खिलाफत होगी या नहीं?

संयुक्त किसान मोर्चा करेगा खुलासा- भाजपा की खिलाफत होगी या नहीं?

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की क्या रणनीति होगी? इसे लेकर किसान मोर्चा की ओर से राजधानी दिल्ली में अपनी रणनीति घोषित की जाएगी। बाकायदा प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए इसका ऐलान किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से राजधानी दिल्ली में समन्वय समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देने के लिए राजधानी दिल्ली के प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा के चुनाव में संयुक्त किसान मोर्चा की भूमिका को लेकर रुख स्पष्ट किया जाएगा। मिल रही जानकारी के मुताबिक संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति की इस बैठक के बाद किसान नेता डॉ दर्शन पाल, हन्नान मौला, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत अन्य किसान नेता पत्रकारों के साथ बातचीत करेंगे। उल्लेखनीय है कि विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा अभी तक भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए रहा है। एमएसपी समेत अपनी 6 मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा में 31 जनवरी को विश्वासघात दिवस मनाया गया था। इसका उद्देश्य केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार को सशक्त संदेश देना था। विश्वासघात दिवस के अंतर्गत कई स्थानों पर तहसील स्तर पर भी किसानों द्वारा प्रदर्शन किया गया था।

epmty
epmty
Top