संयुक्त किसान मोर्चा ने छह घंटे तक रेल सेवा बाधित किया

संयुक्त किसान मोर्चा ने छह घंटे तक रेल सेवा बाधित किया

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने आज दावा किया कि उसके आवाहन पर देश में रेल रोको अभियान सफल रहा और छह घंटे तक रेल सेवा बाधित रहा। तीन कृषि कानूनों को वापस लेने, सभी कृषि उत्पाद का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी से खरीद एवं बिजली बिल 2020 की वापसी को लेकर देशव्यापी प्रतिरोध के कारण सारे देश में रेलगाड़ियों के आवागमन पर 10:00 बजे से 4:00 बजे तक छह घंटे का रेल बाधित कर रेल रोको अभियान आज सफल रहा है।

मोर्चा के नेता अतुल कुमार अनजान के अनुसार दोपहर 2:00 बजे तक की मिली सूचना के अनुसार देश के 21 राज्यों में 247 स्थानों पर किसानों ने रेल रोको के तहत आवागमन बाधित किया है। भारतीय रेल के अधिकारियों ने 23 ट्रेन को निरस्त कर दिया। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार अनजान ने बताया कि सभी स्थानों पर किसानों द्वारा किसी प्रकार की हिंसा तोड़फोड़ की कार्रवाई से अलग रहते हुए सफल रेल रोको अभियान चलाया गया। इस रेल रोको का आयोजन सरकार को सकारात्मक बातचीत करने के लिए तथा जनता द्वारा सरकार पर दबाव बनाने के लिए आयोजित किया गया है। नेता अतुल कुमार अनजान ने बताया कि अगर सरकार शीघ्र ही बातचीत कर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो किसान आंदोलन को नए रूप में राष्ट्रव्यापी स्तर पर चलाया जाएगा। इस संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की अत्यंत आवश्यक बैठक शीघ्र ही दिल्ली में होगी।

वार्ता

epmty
epmty
Top