21 नवंबर को मुजफ्फरनगर पहुंचेगी समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा

21 नवंबर को मुजफ्फरनगर पहुंचेगी समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 16 नवंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा 21 नवंबर को मुजफ्फरनगर पहुंचेगी। 2 दिनों तक जनपद में रहने के बाद यह समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा बिजनौर के लिए प्रस्थान कर जाएगी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा राजधानी लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर 16 नवंबर को कई विधायकों एवं सपा के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में रवाना की गई समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा कई जनपदों से होकर 21 नवम्बर को मुज़फ्फरनगर पहुंच रही है।

समाजवादी पार्टी की ओर से जातीय जनगणना व पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक महिलाओं को महिला आरक्षण में भागीदारी तथा किसानों मजदूरों के हितों सहित अनेक मुद्दों को लेकर आरंभ की गई इस समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा का 21 नवम्बर को प्रात 11 बजे रोहाना व 12 बजे दोपहर चरथावल में सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी के नेतृत्व में सपा पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

कस्बा शाहपुर में सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी के नेतृत्व में भारी तादाद में सपा महिला कार्यकर्ताआंे द्वारा समाजवादी यात्रा का स्वागत व सभा की जाएगी तथा पत्रकारों से वार्ता करते हुए सामाजिक न्याय यात्रा के उददेशयों पर प्रकाश डाला जाया जायेगा।

शाहपुर के बाद समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा मंसूरपुर में दोपहर 3 बजे व खतौली भैंसी में सांय 5 बजे पूर्व जिलाध्यक्ष व सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी के नेतृत्व में न्याय यात्रा का स्वागत किया जायेगा।

खतौली से रवाना होने के बाद रात्रि 7 बजे जानसठ पहुंचकर समाजवादी पार्टी के नेता कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद समाजवादी न्याय यात्रा के नेताओ द्वारा सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात व रात्रि विश्राम किया जाएगा।

समाजवादी सामाजिक न्याय यात्रा 22 नवम्बर को जानसठ से चलकर प्रात 11 बजे कस्बा मीरापुर में पहुंचकर सपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सभा को सम्बोधित करने पश्चात जनपद बिजनौर के लिए रवाना होगी।

epmty
epmty
Top