सलूजा को किया जा चुका निष्कासित : कांग्रेस

सलूजा को किया जा चुका निष्कासित : कांग्रेस

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के पूर्व मीडिया समन्वयक नरेंद्र सिंह सलूजा के आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने कहा कि उन्हें पहले ही पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जा चुका है।

कांग्रेस की ओर से जारी बयान के अनुसार पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सलूजा को 13 नवंबर 2022 को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। सलूजा लगातार दूसरी पार्टी के संपर्क में थे और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। उनकी इन गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने के बाद उन्हें 13 नवंबर को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था।

वार्ता

epmty
epmty
Top